बांधवगढ़: उमरिया: लाखों की दवाइयाँ हुईं खराब, पर नहीं हुई कोई कार्यवाही
1 जून सोमवार समय 12 बजे जिले में प्रशासनिक अधिकारियों के अलग अलग रवैये ने एक बार फिर जिले के किसानों पर कुठाराघात किया है, यहां कभी जमीन में बैठकर तो कभी फोटो खिंचवा कर किसानों की समस्याओं को हल करने का दावा किया जाता है लेकिन हठधर्मिता तो देखिये कि वही किसान सरकार की ओर से आने वाली दवाई के लिए तरस गया है, यहां विभाग ने लाखों की दवाई किसानों को बांटी ही नही,