मनोहरथाना: मनोहरथाना के उपखंड अधिकारी को लोधा समाज ने राजधारा एप में लोधा जाति का नाम जोड़ने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग द्वारा 'राजधारा ऐप' के माध्यम से करवाए जा रहे सर्वे में लोधा जाति का नाम स्पष्ट रूप से शामिल न होने के कारण संपूर्ण लोधा समाज में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस संबंध में आज सम्पूर्ण लोधा समाज और लोधा समाज संस्थान, मनोहरथाना के पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर ऐप में तुरंत संशोधन करने की मांग की है।