जलालपुर: जहांगीरगंज पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
जहांगीरगंज पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी को शनिवार 3 बजे जेल भेज दिया।आरोप है कि शुक्रवार की रात मामपुर निवासी आरोपी ने 13 वर्षीय किशोरी को अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया था। इसके पहले कि वह अपने मंसूबे में कामयाब हो पाता किशोरी के परिजनों ने दबोच लिया और पिटाई के बाद उसे रात में ही पुलिस को सौंप दिया था।