रायसेन: नरवाई की आग से हाईवे पर हादसा, रायसेन कृषि महोत्सव से लौट रही बस अज्ञात वाहन से टकराई
Raisen, Raisen | Apr 11, 2026 रायसेन। सैंडोरा चौकी के पास नेशनल हाईवे-146 पर शनिवार को नरवाई में लगी भीषण आग एक सड़क हादसे की वजह बन गई। घने धुएं के कारण दृश्यता शून्य हो गई और उन्नत कृषि महोत्सव से लौट रही यात्रियों से भरी बस आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। बस विदिशा के गुलाबगंज की ओर जा रही थी। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई,