कोंडागांव: कोंडागांव में भीषण गर्मी का कहर, लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित, शहर में एक भी सार्वजनिक प्याऊं की व्यवस्था नहीं
कोंडागांव जिले में भीषण गर्मी ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। दोपहर बाद से शाम तक हल्की बदली के बावजूद गर्म हवाओं और लू के थपेड़ों से लोगों को राहत नहीं मिल रही। हालांकि दिन में सड़कों पर आवाजाही कम हो गई है और लोग जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं। गर्मी से राहत पाने लोग गन्ने के जूस व मौसमी फलों की दुकानों का रुख कर रहे हैं, जहां अच्छी भीड़ देख.