बिलग्राम: जज्बासी गांव में मजदूरी कर लौट रहे युवक पर दबंगों ने किया हमला, सिर फटा
Bilgram, Hardoi | May 21, 2026 हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के जज्बासी गांव में मजदूरी कर घर लौट रहे एक युवक पर दबंगों ने हमला कर दिया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।