मीनापुर: सिवाईपट्टी में चोरी की घटना के मामले में फरार 2 चोर गिरफ्तार, चोरी का सामान भी बरामद
मुजफ्फरपुर जिले के सिवाई पट्टी थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना मामले में पुलिस ने दो चोर को समान सहित गिरफ्तार कर लिया है। जिसे शुक्रवार शाम करीब 4 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार हुए आरोपी का पहचान शिवहर जिले के मुकेश कुमार उर्फ बिल्ला बताया गया है, जबकि दूसरे आरोपी नजरुल होदा के रूप में हुई है।