चम्पावत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार से पहुंचे अमोडी डिग्री कॉलेज कार्यक्रम स्थल, क्षेत्रीय लोगों ने किया भव्य स्वागत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान आज रविवार को चंपावत जिले के अमोडी डिग्री कॉलेज में आयोजित मुख्यमंत्री सशक्त बहना योजना कार्यक्रम में कार द्वारा प्रतिभाग किया। टनकपुर में मौसम खराब होने के कारण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों से भेंट की।