गया टाउन सीडी ब्लॉक: राजगीर मलमास मेला: स्कॉर्पियो चोरी, FIR के बाद भी कार्रवाई नहीं, बेलागंज निवासी ने दी थी भाड़े पर गाड़ी
गया जिले के बेलागंज निवासी की स्कॉर्पियो वाहन की चोरी राजगीर मलमास मेला के दौरान हो गई। पीड़ित के परिजन रविरंजन कुमार ने रविवार की दोपहर 12 बजे बताया कि वाहन को भाड़े पर एक ड्राइवर के जरिए मेला घूमने के लिए बुक किया गया था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने गाड़ी पर हाथ साफ कर दिया।घटना के बाद पीड़ित ने राजगीर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।