इटावा: चौबिया इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर खड़ी बस में पीछे से घुसा ट्रक, बिहार की एक महिला यात्री की हुई मौत
Etawah, Etawah | May 29, 2025 आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना चौबिया के अंतर्गत उनवा संतोषपुर के पास मधुबनी बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में गुरुवार सुबह करीब 8:00 बजे पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार बिहार के दरभंगा जिले के थाना केवरी रनवे के बेहटा गांव की रहने वाली 22 वर्षीय कोमल देवी पत्नी अजय गिरी की मौत हो गई। जबकि उनकी ननद लीला देवी घायल हो गईं।