इटावा: चौबिया इलाके के ग्राम अकबरपुर में घर में आग लगने से मजदूर की गृहस्थी और बेटे की शादी का सामान जलकर हुआ राख
Etawah, Etawah | May 29, 2025 चौबिया क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर में बुधवार देर रात्रि करीब डेढ़ बजे उम्मेद सिंह के घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लगने से घर गृहस्थी समेत बेटे की शादी में दहेज में मिला सारा सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित के मुताबिक वह घटना के समय दूसरी मंजिल पर सो रहा था। लेखपाल ने नुकसान का आंकलन किया।