हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने चेकिंग के दौरान सारा कला निवासी वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी का स्कूटर बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए चेकिंग के दौरान कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। वाहन चोर सारा कला इगलास अलीगढ़ का रहने वाला है। चोर के कब्जे से चोरी का एक स्कूटर बरामद हुआ है। वाहन चोर की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।