प्रखंड में डिग्री कॉलेज के संचालन स्थल को लेकर जारी विवाद शनिवार को एक बार फिर सड़क पर उतर आया। आक्रोशित युवाओं, छात्रों और स्थानीय लोगों ने बस स्टैंड के समीप एनएच-431 को जाम कर प्रदर्शन किया। देखते ही देखते मुख्य मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। करीब चार घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना - पड़ा। अंततः हिलसा एसडीओ अमित कुमार पटेल द्वारा एक सप्ताह के भीतर आवश्यक प्रशासनिक कार्रवाई करने के लिखित आश्वासन के बाद आंदोलनकारियों ने जाम समाप्त किया। प्रदर्शन के दौरान आंदोलनकारियों ने डिग्री कॉलेज को प्रखंड मुख्यालय में संचालित करने की मांग दोहराई।
बताया जनभावनाओं के विपरीतः धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही एसएफआई की राज्य अध्यक्ष कांति कुमारी ने कहा कि वर्षों के संघर्ष और जनआंदोलन के बाद नगरनौसा को डिग्री कॉलेज की सौगात मिली है।
Deoria, Deoria | Jun 19, 2026