रायसिंहनगर: रायसिंहनगर-समेजा क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 7.46 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया
रायसिंहनगर-समेजा क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.46 ग्राम हेरोइन सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पकड़ा गया आरोपी जगमोहन उर्फ बूटा, निवासी 34 पीएस है। मंगलवार रात 8 बजे पुलिस ने गश्त के दौरान गांव 39 पीएस के पास उसे दबोचा। समेजा थाना प्रभारी कृष्ण कुमार की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।