उंटारी रोड: डेवडर में पलटा ट्रक, उपचालक गंभीर रूप से घायल
ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र के डेवडर में एक अनियंत्रित ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गई जानकारी के अनुसार ट्रक करकटा रेलवे स्टेशन के बगल से सीमेंट खाली करके आ रही थी इसी दौरान डेवडर गांव के निकट बकरी बचाने में अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें उपचालक को गंभीर चोट लगी है जबकि चालक सुरक्षित है मामले की जानकारी स्थानीय थाना को दे दी गई है।