समस्तीपुर जिले के भटौरा गांव के रहने वाले नरेश प्रसाद सिंह ने बताया कि उनके भाई अपने गांव भटौरा गांव से शिवाजी नगर जा रहे थे। बुधवार 2:00 बजे के आसपास सिसई मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दिया। इस टक्कर में उनके भाई जख्मी हो गए। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।