समस्तीपुर: चौक पर ताश खेलते वीडियो वायरल होने के बाद सिंघिया थाना के दरोगा लाइन हाजिर, अन्य मामले में हथौड़ी थानाध्यक्ष भी निलंबित
समस्तीपुर के एसपी अशोक मिश्रा ने सिंघिया थाना में पदस्थापित दरोगा संजय यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया है। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। बताया गया है कि दरोगा संजय यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह एक चौक पर बैठकर ताश खेलते हुए देखे गए थे।