कोरबा: कार्बन फैक्ट्री में टैंक फटने से कर्मचारी बाल-बाल बचे, दमकल ने आग पर पाया काबू
Korba, Korba | Apr 20, 2026 कोरबा के इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक कार्बन फैक्ट्री में सोमवार दोपहर एक टैंक फट गया। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया, हालांकि प्लांट के अंदर काम कर रहे कर्मचारी बाल-बाल बच गए और एक बड़ी दुर्घटना टल गई।यह फैक्ट्री कार्बन बनाने का काम करती है। इसमें बाहर से टैंकरों के माध्यम से तरल पदार्थ लाकर टैंकों में रखा जाता है, जहां कार्बन तैयार किया जाता है।