पुलिस प्रेस नोट 19.07.2026
इंट खरीदने के नाम पर भट्टा मालिक से 1,45,400 रुपये की ठगी, 4 काबू, साइबर थाना सेंट्रल की कार्रवाई,
फरीदाबाद- सरकारी स्कूल का हेडमास्टर बतलाकर इंट खरीदने के नाम पर भट्टा मालिक से 1,45,000 रुपये की ठगी के एक मामले में साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने एक अपचारी बालक सहित 4 आरोपितों को काबू किया है। जिनकी पहचान वाजिद वासी डीग राजस्थान, रामअवतार व अफरान वासी फिरोजपुर झिरका नूंह के रूप में हुई है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार गांव खेडी कलां वासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि 2 मई 2026 को उसके पास एक अंजान नंबर से कॉल आया, जिसने अपने आपको तिगांव स्थित सरकारी स्कूल का हेड मास्टर बताया और कहा कि स्कूल के लिए 9000 ईंट चाहिये। ठगो द्वारा शिकायतकर्ता के पास 1,62,000 रुपये के फेक ट्रांजैक्शन के टेक्स्ट मेसेज भेजे। फिर कथित हेड मास्टर ने शिकायतकर्ता से कहा कि उसके बेटे की तबीयत खराब है और पैसो की जरुरत है, जिस पर शिकायतकर्ता ने बिना बैलेंस चैक किये ठगो के खाता में अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए कुल 1,45,400 रुपये भेज दिये। जिसकी शिकायत पर थाना साइबर सेंट्रल में मामला दर्ज कर जांच आरंभ की गई।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि चारों एक दुसरे को जानते है, उन्होंने पहले गुगल मेप पर “ बिल्डिंग मेटिरियल प्रोवाईडर नियर मी” सर्च किया। जिस पर उन्हे शिकायतकर्ता के इंटो के भट्टा बारे जानकारी व संपर्क नंबर मिले। आरोपी वाजिद ने तिगांव सरकारी स्कूल का हेडमास्टर बनकर शिकायतकर्ता के पास कॉल किया। अपचारी बालक ने वाजिद को SIM उपलब्ध करवाई थी। वहीं रामअवतार खाताधारक है, जिसने अपना खाता आगे अफरान को दिया था। अफरान ने यह खाता आगे ठगो को दे दिया था। खाता में ठगी के 60,000 रुपये आये थे। वाजिद 12वीं, रामअवतार I.T.I व अफरान 12वीं पास है।
घटनाक्रम ठगी की रकम बरामद कर ली गयी है और आरोपितों को जेल भेजा दिया है।
पुलिस प्रवक्ता