*करनाल से रवाना हुए आज 29वां दिन, श्री अमरनाथ पवित्र गुफा पर 24वां दिन l*
*आज भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही, करनाल भंडारे में जंगम बाबा मंडली ने फिर से किया गुणगान आज के 12वें दिन।।*
श्री अमरनाथ सेवा मंडल करनाल के तत्वाधान में यात्रा आरंभ से लेकर समापन तक निरंतर आयोजित भंडारे में प्रातः हवन व पूजा अर्चना के पश्चात श्रद्धालुओं की निरंतर सेवा जारी रही। भंडारे में आज श्री अजाज असद कमिश्नर सेक्रेटरी रूरल डेवलपमेंट पंचायती राज और अनु मल्होत्रा डायरेक्टर जनरल सेनिटेशन विभाग जम्मू कश्मीर का विजय सिंगला एवं श्रीमती सुमन सिंगला द्वारा पीतांबर पहनकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री संदीप गुप्ता नोडल अधिकारी सेनिटेशन विभाग भी उपस्थित रहे। भोपाल शाखा के सदस्यों का भी स्वागत किया गया। भंडारे में कानपुर के गरमा गरम गुलाब जामुन, जलेबी, मनसा देवी की मौसमी, आंवला मुरब्बा, खजूर, हवेली की कॉफी व छप्पन भोग का वितरण निरंतर जारी रहा। आज के भंडारे की मुख्य झलकियां।
*जय बाबा बर्फानी। जय भोले की। ओम नमः शिवाय। जय मेरे गुरुदेव बाबा बंसी वाले की।*
🙏🏻🙏🏻🙏🏻
Jagadhri, Yamuna Nagar | Jul 15, 2026