सतबरवा: सतबरवा एफपीओ का एनसीडीसी टीम ने किया निरीक्षण, किसानों को जोड़ने पर दिया ज़ोर
रांची से नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (एनसीडीसी) की डायरेक्टर सबिना समीम, पदाधिकारी अमित कुमार तथा निजी सचिव बिरसा तिर्की ने गुरुवार दोपहर 3 बजे सतबरवा स्थित एफपीओ (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टीम ने एफपीओ की कार्यप्रणाली, किसानों की भागीदारी और उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।