Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
मंत्री

मुलिहा मऊ गांव में भाई ही बना भाई की जान का दुश्मन मकान पर जबरन ताला लगाने और दिव्यांग बेटे को जान से मारने की धमकी का आरोप,एसपी से शिकायत रायबरेली।भदोखर थाना क्षेत्र के मुलिहामऊ ग्राम सभा से पारिवारिक विवाद का गंभीर मामला सामने आया है। घर से बाहर रह रहे एक व्यक्ति ने अपने ही भाइयों पर पुश्तैनी मकान पर जबरन कब्जा करने, ताला लगाने और विरोध करने पर उसे व उसके दिव्यांग बेटे को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि मामले की शिकायत पहले थाने में की गई, लेकिन सुनवाई न होने पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक के समक्ष पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई गई।

Rae Bareli, Raebareli | Aug 12, 2026

MORE NEWS

एम्स में मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा, लापरवाही के गंभीर आरोप

रायबरेली। एम्स में इलाज के 
दौरान एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल 
प्रशासन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि मरीज को पहले गलत वार्ड में भर्ती किया गया और बाद में उसे दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। उनका आरोप है कि इलाज में हुई कथित लापरवाही के चलते मरीज की जान चली गई।

मृतका की पहचान शिव दिन टिकरिया, जिला अमेठी निवासी मरीज के रूप में बताई जा रही है। मां की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मामले को लेकर परिजन इमरजेंसी वार्ड के बाहर हंगामा कर रहे हैं और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, �

एम्स में मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा, लापरवाही के गंभीर आरोप रायबरेली। एम्स में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि मरीज को पहले गलत वार्ड में भर्ती किया गया और बाद में उसे दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया। उनका आरोप है कि इलाज में हुई कथित लापरवाही के चलते मरीज की जान चली गई। मृतका की पहचान शिव दिन टिकरिया, जिला अमेठी निवासी मरीज के रूप में बताई जा रही है। मां की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले को लेकर परिजन इमरजेंसी वार्ड के बाहर हंगामा कर रहे हैं और संबंधित डॉक्टर के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग कर रहे हैं। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, �

Rae Bareli, Raebareli | Aug 12, 2026

देर रात बेकाबू ट्रक ने रेहड़ी दुकानदार को रौंदा, मची चीख-पुकार।

हादसे में सिर और हाथ में गंभीर चोटें, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर; चालक ट्रक छोड़ फरार।

महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज कस्बे से मंगलवार देर रात काम निपटाकर घर लौट रहे एक रेहड़ी दुकानदार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सीएचसी महराजगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया।जानकारी के मुताबिक पूरे बाबूजी का पुरवा निवासी अरविंद पुत्र छोटेलाल महराजगंज कस्बे में रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मंगलवार की रात करीब 10:40 बजे वह रोज की तरह अपनी रेहड़ी बंद कर घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह महावीर स्टडी स्टेट स्कूल के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरविंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और घायल को संभाला। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल अरविंद को सीएचसी महराजगंज ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया।
*हादसे के बाद ट्रक छोड़ चालक फरार*
बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है, जिससे वाहन और चालक की पहचान होने की उम्मीद है।
*रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे, हादसे ने परिवार को चिंता में डाला*
अरविंद रोजाना महराजगंज कस्बे में रेहड़ी लगाकर परिवार का खर्च चलाते हैं। मंगलवार रात भी वह दिनभर मेहनत करने के बाद घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने पूरे परिवार को चिंता में डाल दिया। परिजन घायल अरविंद के बेहतर इलाज को लेकर परेशान हैं।

देर रात बेकाबू ट्रक ने रेहड़ी दुकानदार को रौंदा, मची चीख-पुकार। हादसे में सिर और हाथ में गंभीर चोटें, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर; चालक ट्रक छोड़ फरार। महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज कस्बे से मंगलवार देर रात काम निपटाकर घर लौट रहे एक रेहड़ी दुकानदार को तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को तत्काल एंबुलेंस की मदद से सीएचसी महराजगंज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया।जानकारी के मुताबिक पूरे बाबूजी का पुरवा निवासी अरविंद पुत्र छोटेलाल महराजगंज कस्बे में रेहड़ी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मंगलवार की रात करीब 10:40 बजे वह रोज की तरह अपनी रेहड़ी बंद कर घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह महावीर स्टडी स्टेट स्कूल के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आए एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अरविंद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और घायल को संभाला। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।स्थानीय लोगों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल अरविंद को सीएचसी महराजगंज ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। *हादसे के बाद ट्रक छोड़ चालक फरार* बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा सकती है, जिससे वाहन और चालक की पहचान होने की उम्मीद है। *रोजी-रोटी कमाकर लौट रहे थे, हादसे ने परिवार को चिंता में डाला* अरविंद रोजाना महराजगंज कस्बे में रेहड़ी लगाकर परिवार का खर्च चलाते हैं। मंगलवार रात भी वह दिनभर मेहनत करने के बाद घर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे ने पूरे परिवार को चिंता में डाल दिया। परिजन घायल अरविंद के बेहतर इलाज को लेकर परेशान हैं।

Rae Bareli, Raebareli | Aug 12, 2026

12 मुकदमों का 'महा-अपराधी' #मो० इरफान सलाखों के पीछे 

रायबरेली के ऊंचाहार में पुलिस ने शातिर #मो० इरफान और इरशाद को चोरी की बकरियों व बाइक संग दबोचा।

गैंगस्टर, 307 और आर्म्स एक्ट का आरोपी आखिर चढ़ा कानून के चढ़े हत्थे!

​307, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर का आरोपी #मो० इरफान गिरफ्तार!

रायबरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 12 मुकदमों में वांछित #मो० इरफान और उसका साथी इरशाद चोरी के माल के साथ रंगे हाथों पकड़े गए।

बकरी-बाइक चोरी कर भाग रहे थे  जिसे ऊंचाहार पुलिस ने सिखाया सबक!

​ यूपी में कानून का इकबाल कायम! दबोचा गया 12 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर!

फतेहपुर से रायबरेली तक दहशत फैलाने वाला #मो० इरफान अपने साथी इरशाद संग गिरफ्तार।

ऊंचाहार पुलिस टीम (SI अभिज्ञान प्रताप सिंह व अन्य) की मुस्तैदी से बेनकाब हुआ नेटवर्क।

12 मुकदमों का 'महा-अपराधी' #मो० इरफान सलाखों के पीछे रायबरेली के ऊंचाहार में पुलिस ने शातिर #मो० इरफान और इरशाद को चोरी की बकरियों व बाइक संग दबोचा। गैंगस्टर, 307 और आर्म्स एक्ट का आरोपी आखिर चढ़ा कानून के चढ़े हत्थे! ​307, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर का आरोपी #मो० इरफान गिरफ्तार! रायबरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई— 12 मुकदमों में वांछित #मो० इरफान और उसका साथी इरशाद चोरी के माल के साथ रंगे हाथों पकड़े गए। बकरी-बाइक चोरी कर भाग रहे थे जिसे ऊंचाहार पुलिस ने सिखाया सबक! ​ यूपी में कानून का इकबाल कायम! दबोचा गया 12 मुकदमों का हिस्ट्रीशीटर! फतेहपुर से रायबरेली तक दहशत फैलाने वाला #मो० इरफान अपने साथी इरशाद संग गिरफ्तार। ऊंचाहार पुलिस टीम (SI अभिज्ञान प्रताप सिंह व अन्य) की मुस्तैदी से बेनकाब हुआ नेटवर्क।

Rae Bareli, Raebareli | Aug 11, 2026