पूर्व राज्यमंत्री ने अपने पिता को दी श्रद्धांजलि, देहदान हेतु अमरपाटन से रीवा मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुआ शव
अमरपाटन सतना चौराहे पर पूर्व राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल के निज निवास पर स्व भैया लाल पटेल को श्रद्धांजली अर्पित करने विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार,सिद्धार्थ कुशवाहा, पूर्व विधायक रामलखन पटेल,मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल पहुंचे।अंतिम यात्रा के पहले मेडिकल कालेज रीवा में शरीर दान करने वाले दान दाता को पुलिस ने सलामी दी।और रथ पर शव रीवा मेडिकल कालेज के लिए रवाना हुआ।