गहरानाला बस्ती में दबंग ने वृद्धा की नाली बंद की, विरोध करने पर मारपीट की, थाने में रिपोर्ट दर्ज
कोलगवां की गहरानाला बस्ती मे दबंग रमेश रजक पड़ोसी वृद्ध महिला रामकली रैदास की निस्तार नाली बंद कर दी । गंदा पानी घर मे घुसने से जब वृद्ध महिला ने विरोध किया तो दबंग रमेश व उसके परिवार ने मारपीट कर दी । घायल पीड़ित वृद्ध रामकली शनिवार सुबह 1130 बजे कोलगवां थाने पहुंचकर मारपीट करने वालो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है । पुलिस मामले की जांच कार्रवाई कर रही है ।