नागौद के पिपरोखा में बहन से झगड़े के बाद नाबालिग ने कीटनाशक पी लिया, परिजन सतना जिला अस्पताल ले गए
नागौद के पिपरोखा गांव में दो सगी बहनों में झगड़ा इतना बढ़ा कि नाबालिग बहन घर के अंदर गई और कीटनाशक पी लिया । उल्टियां होने और तबियत बिगड़ने पर शनिवार की सुबह 10 बजे परिजन नाबालिग़ लड़की को सतना जिला अस्पताल लाकर भर्ती कर दिया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है । जिला अस्पताल चौकी पुलिस परिजनों से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ कर रही है ।