अमरपाटन के पूर्व विधायक एवं राज्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन रामखेलावन पटेल के पिता श्री भैया लाल पटेल का आज लंबी बीमारी के बाद स्वर्गवास हो गया वो 90 साल के थे। रामखेलावन जी के बैतूल में होने कारण आगे का कार्यक्रम उनके आने के बाद निर्धारित होगा।भैया लाल पटेल श्यामशाह मेडिकल कालेज में देह दान कर चुके थे। जिनका शव कल सुबह मेडिकल कालेज रीवा में सौपा जाएगा।