सिविल लाइन चौक में विश्व हिंदू परिषद ने कांग्रेस विधायक के साधु-संतों पर दिए बयान का पुतला दहन किया
सतना के सिविल लाइन चौक में विश्व हिंदू एवम बजरंग दल ने शुक्रवार की शाम पांच बजे कांग्रेस विधायक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है,गौर तलब है की बीते दिनों कांग्रेस के अमर पाटन विधान सभा के विधायक राजेंद्र सिंह साधु संतो एवम महामंडलेश्वर को लेकर अनर्गल टिप्पणी की थी साधु संतो को सांड कहा था जिसको लेकर अब विश्व हिंदू एवम बजरंग दल ने मोर्चा खोल दिया है।