हज़ारीबाग: पौता ट्रिपल डेथ केस: एक माह बाद भी खुलासा नहीं, पीड़ित परिवार ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से न्याय मांगा
हजारीबाग: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पौता गांव में तीन लोगों की संदिग्ध मौत के मामले का एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। इससे नाराज पीड़ित परिवार ने केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी से मुलाकात कर न्याय की मांग की। परिजनों ने पुलिस जांच पर असंतोष जताते हुए मामले के शीघ्र उद्भेदन की मांग की।