गुन्नौर: गांव अहरौला नौआबाद में किसान के मकान में अचानक लगी आग, 7 लाख रुपए की नगदी और घरेलू सामान जलकर हुआ नष्ट
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव अहरौला नौआबाद निवासी रामहरि पत्नी चंद्रकेश के घर में सोमवार शाम करीब 4 बजे अचानक आग लग गई। जब तक ग्रामीण कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लपटे उठती देख महिला ने शोर मचाया तो गांव के तमाम लोग इकट्ठे हो गए और पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन तब तक घर रखा सारा सामान जल गया।