सिंगरौली: बैढ़न हत्याकाण्ड में पुलिस के हाथ अब तक खाली, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए खाक छान रही पुलिस
वैढऩ के जिलानी मोहल्ला में रहने वाले व्यापारी सुरेश जायसवाल की पत्नी की चाकू से वार कर उस समय हत्या कर दी गई, जबकि बदमाशों ने उनकी बेटी दीक्षा जायसवाल पर भी चाकू से जानलेवा हमला किया। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है लेकिन पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं।घटना की सूचना पर यहां पहुंचे रीवा डीआइजी साकेत पाण्डेय ने आरोपियों पर 20 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर दिया है। डीआईजी श्री पाण्डेय मंगलवार को भी वैढ़न में रहकर लगातार मामले की मॉनीटरिंग कर रहे हैं।