बडोनी: तिलैथा गांव के सामने अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, 1 घायल, गोराघाट पुलिस ने शुरू की जांच
Badoni, Datia | May 19, 2026 दतिया जिले के तिलैथा गांव के सामने बीती रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में गोराघाट थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए आया और बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी।