मोतिहारी: मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा बनाए गए ड्रॉन को देखकर सीएम नीतीश कुमार हुए प्रभावित
मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा बनाए गए ड्रॉन को देख शनिवार सीएम नीतीश कुमार हुए प्रभावित। छात्र ने बताया कि ड्रॉन बनाने में एक सप्ताह का समय लगा। साथ ही इस पर बनाने में कुल ₹45 हजार खर्च आया है। इसमें एक निगरानी करने वाला है जो आपदा के समय फोटो व रिपोर्ट भेजने में सक्षम है। दूसरा कैरियर ड्रॉन जो 600 ग्राम वजन लेकर दस किमी दूर जा व आ सकता है।