मोतिहारी: सीएम नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान मोतिहारी में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का शनिवार को निरीक्षण किया
सीएम नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान मोतिहारी में करीब एक बजे विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जीविका दिदियो द्वारा प्राकृतिक रूप से खेती के लिए तैयार किए गए उत्पाद का निरीक्षण किया। बांस से बने कई तरह के उत्पाद व इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों द्वारा तैयार किया गया कैरियर व निगरानी ड्रॉन का निरीक्षण कर उन्हें शुभकामना दी।