मोतिहारी: सीएम नीतीश कुमार ने शनिवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के लिए ₹134 करोड़ की योजनाओं का रिमोट से किया शिलान्यास
सीएम नीतीश कुमार शनिवार करीब एक बजे जिले के विभिन्न प्रखंडो के लिए ₹134 करोड़ की योजनाओं का रिमोट से शिल्यानस किया। योजनाओं के बारे में डीएम सौरभ जोरवाल ने पूरी जानकारी दी। साथ ही सीएम ने सभी योजनाओं को जल्द से जल्द धरातल पर लाने का निर्देश दिया। इसके बाद धनौती नदी पर मजूराहा के पास बनने वाले पुल का उद्घाटन किए। इस अवसर पर भी दोनों डिप्टी सीएम मौजूद थे।