उमरेठ: गौरपानी: नायब तहसीलदार के पहुंचने से हुआ विवाद, फिर उन्होंने ही जमानत निरस्त की, अधिवक्ताओं ने जताया विरोध
उमरेठ के गौरपानी रैय्यत में गुरुवार को जमीनी विवाद में दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस मामले में गिरफ्तार किए गए किसानों की जमानत अर्जी पर शुक्रवार को शाम 6:30 बजे सुनवाई की गई। इस मामले में अधिवक्ता संघ के सचिव अरुण यदुवंशी ने नायब तहसीलदार पर विधि विरुद्ध काम करने के आरोप लगाए। कहा कि जिस मामले में नायब तहसीलदार शामिल थे उस मामले में सुनवाई कर दी।