बिंदकी: बिंदकी कस्बे के मोहल्ला मुगलाही में 17 वर्षीय किशोर करंट में चिपका, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के मोहल्ला मुगलाही में मंगलवार की सुबह 7 बजे तौसीफ उम्र 17 वर्ष पुत्र जमील घर में आ रहे करंट की चपेट में आ गया। उसकी आवाज सुनकर काफी प्रयास कर करंट से दूर किया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मोहल्ले के वसीम ने बताया कि बिजली के तार घर के बाहर दीवार से सटकर लटके हुए हैं जिससे घर में करंट आ गया।