बरेली: भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा धौराटांडा का रहने वाला व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता, गुमशुदगी हुई दर्ज
भोजीपुरा थाना क्षेत्र के कस्बा धौरा टांडा के रहने वाले एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए। भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामले में गुमशुदागी की दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति की तलाश की जा रही है। परिजनों ने बताया कि काफी रिश्तेदारी में तलाशने के बावजूद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला।