संडीला: इमामबाड़े में पारंपरिक आग पर मातम का आयोजन किया गया
Sandila, Hardoi | Jun 21, 2026 सण्डीला में माह-ए-मोहर्रम के चौथे दिन कस्बा के मोहल्ला मलकाना स्थित मरहूम सैय्यद इश्तियाक अली वकील के कदीमी इमामबाड़े में पारंपरिक आग पर मातम का आयोजन किया गया। अंजुमन सिब्तैनिया के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अज़ादारों ने जलते हुए अंगारों पर चलकर हज़रत इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला के प्रति अपनी अकीदत व्यक्त की।