हरसूद: शासकीय महाविद्यालय हरसूद में मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा- युवा शक्ति ही राष्ट्र की पूंजी है
Harsud, Khandwa | Mar 28, 2026 शनिवार दोपहर शासकीय महाविद्यालय हरसूद में कैबिनेट मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली पूंजी है। उन्होंने महाविद्यालय के विस्तार और छात्र सुविधाओं के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर उनके द्वारा एकल गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।