हज़ारीबाग: हजारीबाग सांसद और समाजसेवी श्रद्धानंद पंहुचे बरगड्डा पंचायत, तीन शोकाकुल परिवारों से मिलकर व्यक्त किया संवेदना।
हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल और समाजसेवी श्रद्धानंद सिंह गुरुवार को हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सदर विधानसभा क्षेत्र अंर्तगत कटकमसांडी प्रखंड स्थित बरगड्डा पंचायत के दौरे पर रहें। उन्होंने इस पंचायत के तीन शोकाकुल परिवारों से मिलकर गहरा शोक संवेदना व्यक्त किया।