मुरैना नगर: मुरैना जिला अस्पताल में कड़वे दूध पर बवाल, मरीजों को बांटा खराब दूध, वार्ड में हंगामा, वीडियो वायरल
मुरैना जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें मरीजों को दलिया के साथ खराब और फटा दूध बांटे जाने पर हंगामा दिख रहा है।परिजनों ने आरोप लगाया कि बदबूदार दूध मरीजों की सेहत बिगाड़ सकता था।वायरल वीडियो बीते दिन का है,जानकारी के अनुसार 500 में से 380 पैकेट लौटाए गए,फिर भी करीब 120 पैकेट बांट दिए गए।प्रबंधन ने जांच की बात कही है।