चैनपुर: दुलहरा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट, आधा दर्जन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
चैनपुर के दुलहरा गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जहां आधा दर्जन लोगों पर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। आज सोमवार को 5 बजे थाना पर आवेदन देने पहुंचा चैनपुर थाना क्षेत्र के दुलहरा गांव निवासी गुड्डू साह ने बताया कि वह अपने मिल पर बैठा हुआ था। तभी कुड़ासन गांव के ललन कुशवाहा के साथ अन्य सदस्यों द्वारा पहुंचकर गाली गलौज करने लगे।