लोहरदगा: लोहरदगा में बेमौसम आंधी-बारिश से किसान परेशान, गेहूं और सब्जी की फसल को भारी नुकसान
लोहरदगा जिले में पिछले पांच दिनों से हो रही तेज आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक बार फिर तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे खेतों में तैयार रबी फसल और सब्जियों को भारी नुकसान होने की आशंका गहरा गई है। लगातार बिगड़े मौसम के कारण किसानों की मेहनत और उम्मीदों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।