उदयनगर: उदयनगर में पोलाखाल-पिपरी के बीच रेलिंग से टकराई बाइक, पूर्व जनपद सदस्य की मौत
शुक्रवार दोपहर 4:00 उदय नगर तहसील के ग्राम पोला खाल से पिपरी की ओर बाइक से आ रहे पूर्व जनपद सदस्य मुन्नालाल सोलंकी निवासी पोला खाल की सड़क हादसे में मौत हो गई बताया जा रहा है कि कढ़ाई वाली घाटी के आगे उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई हादसा इतना गंभीर था कि सोलंकी के गले में गंभीर चोट आई और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया