बेलागंज: बेलागंज में दीनदयाल उपाध्याय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
Belaganj, Gaya | Apr 9, 2026 बेलागंज के अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में भारतीय जनता पार्टी के पूर्वी मंडल के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पर एक दिवसीय महा अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राहुल कुमार ने की।