डौण्डीलोहारा: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरी बाइक, दो लोग हुए घायल
थाना क्षेत्र के ग्राम चिल्हाटी खुर्द में बुधवार सड़क हादसे में दो बाइक घायल हो गए। दोनों घायलों की पहचान धुर सिंह एवं लिखन देहारी, निवासी डेंगरापार के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार दोनों डौंडी लोहारा से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान चिल्हाटी खुर्द के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिर गई, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।