कुटुंबा: कुटुंबा में भाभी की पिटाई से देवर घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज, मां के श्राद्ध में खर्च को लेकर हुआ विवाद
औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआ धाम गांव में मां के श्राद्ध के खर्च को लेकर हुआ पारिवारिक विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें भाभी ने अपने ही देवर पर लाठी डंडे से हमला कर दिया जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज सदर अस्पताल, औरंगाबाद में चल रहा है। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए तनाव का माहौल बन गया।