मिर्ज़ापुर: मुकेरी बाजार चौकी पर युवकों और पुलिस के बीच नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
कटरा कोतवाली क्षेत्र के मुकेरी बाजार चौकी पर युवकों व पुलिस के बीच नोंकझोंक का वीडियो शनिवार की सुबह 8:00 बजे वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस ने बताया कि वीडियो होली के दिन का है। शुक्रवार को मकरी खोह में एक युवक पुलिस से उलझ गया था। युवक पुलिस साथ लेकर आई थी, जिसके बाद कई युवक चौकी पर पहुंच गए। हालांकि युवक को शुक्रवार को ही छोड़ दिया गया था।