मिर्ज़ापुर: विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा, सीओ सिटी ने दी जानकारी
विंध्याचल थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में शुक्रवार की रात 9:00 बजे के करीब सीओ सिटी विवेक जावला का बयान आया है। उन्होंने बताया कि लड़का और लड़की एक दूसरे को जानते हैं। लड़की से मिलने के लिए लड़का पहुंचा था, जहां ग्रामीणों ने पकड़ लिया। पुलिस कार्रवाई में जुटी है