मिर्ज़ापुर: कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के मंडी समिति में आधा दर्जन फल की दुकानों में आग, एक पिकअप वाहन भी जला
बताते चले कि शुक्रवार की शाम लगभग 4:00 बजे कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के मंडी समिति में संदिग्ध परिस्थितियों में लगभग आधा दर्जन फल की दुकान में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। स्थानी लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन नाकाम रहे। वही स्थानी लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। वही आग लगने से एक पिकअप वाहन भी जल गया।